जिले के कांग्रेसी भी जाएंगे घर-घर
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और संगठन महामंत्री डॉ. दौलत पटेल की मौजूदगी में कल जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित की। वानखेड़े ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ घर-घर पहुंचे और वहां छात्रों से मुलाकात कर उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें।
