सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

युवक को चाकुओं से गोदा

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अज्ञात तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से रतलाम निवासी करण (24) पिता देवेश एक माह पूर्व ही रोजगार की तलाश में इंदौर आया था और जबरन कॉलोनी स्थित अपनी मौसी के घर रह रहा था।

बीती रात वह रावजी बाजार क्षेत्र में मरीमाता मंदिर के समीप से गुजर रहा था, तभी अज्ञात तीन बदमाशों ने उसे रोककर विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

राहगिरों और पुलिस की मदद से घायल करण को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।