बुर्ज खलीफा से ऊंचा टॉवर
दुबई के बुर्ज खलीफा से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब छिन सकता है। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में एक ऐसी गगनचुंबी इमारत तैयार हो रही है, जिसकी ऊंचाई बुर्जखलीफा से भी ज्यादा होगी। जेद्दा टॉवर के नाम से बन रही इस इमारत की ऊंचाई 1000 मीटर होगी। जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है।
