सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

::उद्घोषणा::

एतद् द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सम्भागीय जनसम्पर्क कार्यालय इन्दौर पुष्पेन्द्र वास्कले उपसंचालक द्वारा पिपल्याराव तहसील जूनी इन्दौर स्थित सर्वेे नं. 19, 20/1, 21/1, 22/2 रकबा 0.755 हे. में से 0.139 हे. भूमि जनसम्पर्क कार्यालय के पक्ष में भूमि हस्तांतरण करने हेतु म.प्र. नजूल निर्वतन निर्देेश 2020 के अन्तर्गत भूमि आवंटन करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।

अतः उक्त भूमि के आवंटन के सम्बंध में जिस किसी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो उद्घोषणा जारी दिनांक से 15 दिवस के अन्दर अपनी आपत्ति स्वयं या अपने अभिभाषक के माध्यम से इस न्यायालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकता है। अवधि समाप्त होने के उपरान्त प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

आज दिनांक 27/08/2026 को मेरे हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा द्वारा नायब तहसीलदार तहसील जूनी इन्दौर