‘नेगोशिएशन’ मास्टर क्लास ने बनाया गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड
इन्दौर
न.प्र.)। प्रेस्टीज इंस्टीट्याूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नेगोशिएशन की कला पर आयोजित सबसे बड़ी ऑनलाइन सत्र के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है। यह रिकॉर्ड प्रयास 3 सितंबर को प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ डेविश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इसमें इंदौर, देवास, भोपाल और ग्वालियर स्थित पीआईएमआर परिसरों के सैकड़ों छात्र और संकाय सदस्य शामिल हुए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस सत्र को अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा मानते हुए प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया है।
