गुणानुवाद सभा का आयोजन
आचार्य 108 निजानन्द सागर म.सा. के अवतरण दिवस पर श्री दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर गौराकुंड पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। आयोजन से श्री निजानन्दसागर भक्त मंडल दिगम्बर जैन महासमिति इंदौर समिति जुड़ी रही। जैनेश झांझरी, वीरेन्द्र बड़जात्या, पवन जैन, सुरेंद्र जैन बाकलीवाल, नीलेश सेठी, सुनील गोधा, कैलाश वेद, नरेन्द्र गंगवाल, रमेश गंगवाल, जुगलकिशोर गंगवाल, जय गोधा सहित अन्य मौजूद थे।
