के.के. यादव के जन्मदिन पर दोपहर में पौधारोपण और सम्मान आज रात बड़ा मटकी फोड़ आयोजन
संस्था यादव अहीर युवा स्ट्रांग ग्रुप एवं समस्त यादव अहीर समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक पूर्व पार्षद के.के. यादव का भी आज जन्मदिन है। इस अवसर पर संस्था के बैनरतले आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक पार्षद शिवम यादव ने बताया कि भगवान कृष्ण के साथ के.के. यादव के जन्मदिन पर आज दोपहर 12 से संध्या 4 बजे तक पौधारोपण, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सांवेर रोड स्थित सनी रिसोर्ट पर किया जा रहा है। छात्रों के सम्मान के साथ उन्हें शिक्षण सामग्री भी भेंट की जाएगी। समाजजनों का सम्मान भी होगा।
11 हजार पौधों का लक्ष्य है। आज 121 पौधे लगाकर अभियान की शुरूआत की जाएगी। महाआरती के बाद फरियाली और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। संस्था सृजन के बैनरतले आज कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 8 बजे से सागर ज्यूस के समीप गौराकुण्ड पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विजेता को 51 हजार का इनाम दिया जाएगा। कमलेश खंडेलवाल, तनूजा खंडेलवाल ने बताया कि मुंबई तक के लोग मटकी फोड़ने के लिए आरहेहै।
