सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सत्तन बोले-प्राधिकरण में बाहरी नहीं

इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर भिंड-ग्वालियर क्षेत्र के नेता की सुगबुगाहट कल हुई तो वरिष्ठ भाजपा नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन ने भी कहा कि इंदौर के लोग बाहरी बर्दाश्त नहीं करेंगे और भाजपा कार्यकर्ता भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। इंदौर भाजपा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे में बाहर के किसी व्यक्ति को प्राधिकरण में बैठाना शहर स्वीकार नहीं करेगा।

सत्तन के इस बयान की जैसे ही इस सुगबुगाहट की बात सामने आई वैसे ही कई भाजपा नेता नाराजगी का भाव सोशल मीडिया पर दर्शाने लगे और सत्तन का वीडियो भाजपाई ग्रुप के सोशल मीडिया ग्रुप पर जमकर चलाया।