ग्रुप में मेंटेनेंस का मैसेज डालने पर विवाद
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर मेंटेनेंस का मैसेज डालना एक रहवासी को भारी पड़ गया। इसी बात से रंजिश रखकर पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चाबी जैसी नुकीली चीज से वार कर पीड़ित का सिर फोड़ दिया और दोबारा मैसेज करने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर भाग निकले।
पुलिस के अनुसार, पलाश परिसर फेस-02, राऊ निवासी सूरज पिता राधेश्याम यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी के ग्रुप में मेंटेनेंस की व्यवस्था को लेकर एक मैसेज डाला था। इसी बात से नाराज
सोना-चांदी के आज के भाव
फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है
होकर कॉलोनी में ही रहने वाले आरोपी संतोष प्रजापति और सुनील वाल्मीकि अपने अन्य साथियों के साथ उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सूरज के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने हाथ में ली किसी चाबी जैसी चीज से पीड़ित के सिर पर
