सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दादी धाम पर अमावस को महोत्सव कार्यक्रम

मंगल पाठ और भजन संध्या भी होगी

न.प्र.)। माउंट बर्ग कालोनी दादी धाम नायता मुण्डला में 11 सितम्बर अमावस को श्री राणी सती दादी का भादी अमावस्या महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत डेली पूजन, श्रृंगार, 56 भोग प्रसादी के साथ ही मंगल पाठ वाचन, महाआरती, भजन संध्या का आयोजन होगा। विष्णु अग्रवाल, मुरारी शाह, विनोद अग्रवाल (भीकनगांव), वासु टिंबरेवाल, कृष्ण गुप्ता,विकास केडिया, कमल गोयल आयोजन से जुडे हुए है।

सुबह 5.30 बजे अभिषेक, पूजन के बाद डेली पूजन और अन्य आयोजन होंगे। 56 भोग, सवामुनि प्रसाद भी अर्पण होगा। डाली अग्रवाल कोलकाता दादी की मंगल पाठ करेगी। गायक गोपाल मिश्रा रात 8 बजे से भजनों की प्रस्तुति देंगे। भोजन प्रसादी का आयोजन भी शाम से रहेगा।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 6 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →