सड़क निर्माण में बाधक सात मकानों के हिस्से तोड़े
नगर निगम के द्वारा आज सुबह बाणगंगा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके तहत सड़क के निर्माण में बाधक सात मकानों के हिस्से तोड़े गए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर एक लिंक रोड का निर्माण किया जाना है।
इस लिंक रोड को बनाने में मकान के हिस्से बाधक बन रहे थे। निगम के द्वारा मकान मालिकों के नाम पर नोटिस जारी करते हुए उन्हें मकान के बाधक हिस्से हटाने के लिए कहा गया था। निगम के नोटिस के बाद भी मकान मालिकों के द्वारा अपने मकान के बाधक क्षेत्र को तोड़ने में कोई रुचि नहीं ली गई।
ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा आज कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम के द्वारा बाणगंगा क्षेत्र में स्थित बदल का भट्टा में यह तोड़फोड़ की गई है। वहां पर स्थित सात मकानों के 8 से 12 फीट तक
निगम के द्वारा चार जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाई गई थी।
