राहुल गांधी को जय हार्डिया के यहां ले जाने की तैयारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी और राऊ विधानसभा प्रभारी एडवोकेट जय हार्डिया का निवास राजीव गांधी सर्कल के समीप रिजनल पार्क क्षेत्र में हैं और राहुल गांधी जब छात्रों की गूंज कार्यक्रम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे उसके पहले जय हार्डिया के निवास पर राहुल गांधी का चाय-नाश्ता हो सकता है। वे वहां से फ्रोश होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे यह जानकारी भी सूत्रों ने बताई। पटवारी ने इस कार्यक्रम को बनाकर दिल्ली भेज दिया है। अभी राहुल गांधी के यहां से इसकी स्वीकृति होकर आना बाकी है।
