सराफा की ज्वेलरी दुकान में लगी आग
चौपाटी खुली थी तो तुरन्त मिल गई जानकारी दूसरी दुकानें चपेट में आने से बची
मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 12 की है। सराफा के अंकलीकर प्लाजा (जौहरी मार्केट) स्थित फातिमा ज्वेलर्स में आग लगी थी। प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम पहुंची। करीब 2 टैंकर पानी बहाकर आग पर काबू पाया गया।
दुकान मालिक भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। उन्होने दुकान में रखी ज्वेलरी को आग पर काबू होते ही सुरक्षित किया। हालांकि दुकान का फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। वहीं कुछ आभूषणों को भी नुकसान हुआ है। सराफा पुलिस ने घटना के बाद तत्काल चौपाटी भी बंद करवा दी।
तलघर में भर गया पानी
अंकलीकर प्लाजा (जौहरी मार्केट) में जिस दुकान में आगजनी की घटना हुई है, वह दुकान अपर ग्राऊण्ड पर स्थित है। ऐसे में जब फायर ब्रिगेड टीम ने पानी डाला तो पानी तलघर में उतर गया और वहां भरा गया। तलघर में भी कई दुकानें है, हालात यह बने कि तलघर में घुटने तक पानी भर गया, इसके बाद सुबह 5 बजे से मजदूरों ने बाल्टियों की मदद से पानी निकालना शुरू किया। मार्केट की बिजली सप्लाय बंद होने के कारण मोटर भी नहीं लगाई जा सकी।
