सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की तलाश है। इसके लिए पीसीबी ने लिंकडइन का सहारा लिया है। पिछले महीने फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने अपना पद छोड़ दिया था। उसके बाद से यह पद खाली है और पीसीबी नया कोच खोज रही है।

पीसीबी के पोस्ट ने काफी लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि क्रिकेट बोर्ड को ऐसे पोस्ट करते काफी कम देखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खराब फील्डिंग के लिए हमेशा से बदनाम रही है। टीम को कई हार तो खराब फील्डिंग की वजह से मिले।