टिकट न मिलने पर फूट फूटकर रोए भाजपा नेता
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर भाजपा-कांग्रेस के कई नेता बागी हो गए। भाजपा नेता विश्वास सैनी तो अपनी पत्नी को टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोते नजर आए। विश्वास सैनी वार्ड नंबर 49 से महिलाओं के लिए रिजर्व सीट पर अपनी पत्नी के लिए पार्टी का टिकट मांग रहे थे। बीजेपी ने किसी दूसरे को उम्मीदवार बना दिया तो यह बागी हो गए और पत्नी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार दिया है।
