सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ड्रग्स के साथ धार का तस्कर को चोरों ने बनाया निशाना गिरफ्तार

इंदौर। शहर और देहात के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। चोरों ने एमआईजी में शासकीय आवास और खुड़ैल क्षेत्र में सूने मकान के ताले तोड़े, वहीं देपालपुर में एक वेयरहाउस से गेहूं की बोरियां पार कर दीं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमआईजी थाना क्षेत्र में छोटी खजरानी स्थित शासकीय आवास में रहने वाले दीपक राठौर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। 30 अगस्त की दोपहर जब पौधों में पानी देने पहुंचे मंगल सिंह रावत ने ताला टूटा देखा, तो पीड़ित को सूचना दी। घर के अंदर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था।

एमआईजी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खुड़ैल थाना इलाके के पुष्परतन पार्क देवगुराड़िया निवासी अशोक कुमार राठौर परिवार सहित बाहर गए हुए थे। 30 अगस्त की रात लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पलंग पेटी, अलमारी और कवर्ड टूटे थे, जिनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, 2 घड़ियां और 8-10 हजार रुपये नकद इंदौर सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि।

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लसूडिया पुलिस ने धार जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी में पकड़ाए आरोपी के पास से 12.72 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूडिया पुलिस टीम ने बायपास रोड पर नाकाबंदी की थी।

इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से 12.72 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय पाटीदार निवासी ग्राम दत्तीगारा, बदनावर, जिला धार बताया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लसूडिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और शहर में उसके नेटवर्क व सप्लाई के ठिकानों के संबंध में पूछताछ कर रही है।