गोगादेव की आज शाम महाआरती
चौधरी राजेश करोसिया राजा ने बताया कि आज शाम 7 बजे से गोगादेव चौहान की महाआरती, छप्पन भोग, महाप्रसादी का आयोजन वीर गोगादेव मंदिर पढरीनाथ पर किया जाएगा। करोसिया ने बताया कि इस आयोजन से इन्दौर शहर वाल्मीकि समाज चारों पंचायत, अ.भा. वाल्मीकि महासभा, स्व. बालकृष्ण करोसिया सामाजिक शैक्षणिक संस्थान समिति, इ.न.पा.नि. सफाई कामगार संघ, दलित सेवक समाज संगठन जुड़े हुए है। कार्यक्रम में अतिथि मंत्री प्रताप करोसिया, विधायक राकेश शुक्ला एवं बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाजजन महाआरती, छप्पन भोग और श्रृंगार दर्शन में मौजूद रहेंगे। भक्तोें के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।
