माहेश्वरी परिवारों ने कल रात पूजन के बाद लिया सत्तू का लुत्फ
कल माहेश्वरी समाज की मातृशक्तियों ने सातुड़ी तीज और चौथ माता का एक साथ क्रत रखा था। शाम को कथाएं सुनकर तीज और चौथ माता का पूजन किया
था और बादलों की ओट में चन्द्रमा के दर्शन जो करीब 8.30 बजे होना थे वह करीब रात 10 बजे के बाद हुए। चन्द्रमा पूजन, दर्शन के बाद परिजनों ने साथ में भोजन भी किया और जो सत्तू मिठाई बनाई गई थी वह मिठाई भी प्रसाद के रूप में खाई गई। बालाजी स्काइज में भी मातृशक्ति अंजू, किरण, अंकिता, सोनल सहित अन्य माहेश्वरी परिवारों ने आयोजन किया।
वहीं दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन ने भी दोपहर से शाम तक अलग-अलग प्रतियोगी कार्यक्रम मातृशक्तियों के लिए किए। पिंकी काकाणी, प्रज्ञा सोमानी, साधना कचोलिया, निशा कचोलिया, पायल भट्टड़, पलक काबरा ने अपनी भूमिका मातृशक्तियों के आयोजन के लिए निभाई।
