सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महादेव की शाही सवारी में शामिल हुए कांग्रेस नेता

2100 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक आया और 4 हजार से अधिक पौधे किए वितरित

देपालपुर विधानसभा के हातोद नगर में भगवान घमंडेश्वर महादेव की भव्य एवं शाही सवारी निकाली गई। आयोजन में इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने भी शिरकत की। दोनों ने भोले बाबा की भक्ति दिखाई।

यह सवारी नन्दलाल चौक पर पहुंची तो कांग्रेस कमेटी ने वहां मंच लगा रखा था। वहां से भगवान और श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। मोतीसिंह पटेल ने अपने समर्थकों के साथ मंच से प्रतीक चिह्न भी दिए। कार्यक्रम में विपिन वानखेड़े, मोतीसिंह पटेल, रजत पटेल, सुनेरसिंह सोलंकी, बच्चा यादव, यशवंत राठौर, केवल सिंह, विनोद पटेल, रूपसिंह पटेल, देवकरण राठौर, विशाल राणा, अर्जुनसिंह पंवार, बुद्धुसिंह पवार, निलेश पंवार, अर्पित दुबे, डॉ. तेजकरण चौधरी, संजय राठौर, देवकरण जाटवा, दयाल चौधरी, अजय चौहान, चेतन गोस्वामी, मिथुन जोशी, चन्दर राठौर, राम सोनगरा सहित अन्य मौजूद थे।

अभियान जिसे प्लास्टिक से हरियाली की ओर इंदौर भी कहा गया, इस अभियान का समापन हुआ। इस दौरान कई भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी भी मौजूद रहे। 12 दिनों में निगम ने 2.1 टन याने 2100 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक लिया और बदले में 4 हजार 41 पौधे वितरित किए।

इस अभियान से 4,644 नागरिक और 61 जनप्रतिनिधि भागीदार बने। कल भी समापन समारोह में 360 किलो प्लास्टिक आया और