बालिकाओं ने फेंसिंग में 8 स्वर्ण सहित 18 पदक जीते
स्कूल में आयोजित चाइल्ड एंड मिनी डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग चैंपियनशिप में विद्यापीठ की बालिकाओं ने 8 स्वर्ण 3 रजत और 7 कांस्य कुल 18 पदक जीत कर ओवरऑल चैंपियन बनी। इंदौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव मास्टर सईद आलम, विकास शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। हर्षिता जैन, दिशा जैन, भूमि जैन, चेरियल पाटनी, दिव्या जैन और आर्यांशी जैन,अनन्या जैन, मिशा जैन और अविका जैन, वन्या जैन, नेहल जैन, अंजलि जैन, चेरियल पाटनी और आशी जैन, शानवी रघुवंशी और निमिशा जैन, जैनी जैन विजेता बने। मोनिका जैन, रुपाली जैन, मनीष आर्य ने अपनी भूमिका निभाई।
