सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रनों से हराया

नई दिल्ली। विंडहोक में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मैच में जिम्बाब्वे ने नामीबिया से मिली कड़ी चुनौती का सामना करते हुए पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम 101/6 के स्कोर से उबरकर 195/6 तक पहुँची और आखिरी ओवर में संयम बनाए रखा।

नामीबिया, जिसने दक्षिण अप्रीका के खिलाफ शानदार जीत के साथ ट्राई- सीरीज की शुरुआत की थी, लक्ष्य का पीछा करते हुए 76/6 के स्कोर पर मुकाबले से बाहर दिख रहा था, लेकिन जेन ग्रीन और अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने सातवें विकेट के लिए स़िर्फ 49 गेंदों में 109 रनों की शानदार साझेदारी की।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जिम्बाब्वे ने म़जबूत शुरुआत की; बेन करन और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए त़ेजी से 64 रन जोड़े। नामीबिया को पावरप्ले की आखिरी गेंद पर सफलता मिली, जब बेनेट ने जेजे स्मिट की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कैच दे दिया; वे 21 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगले ओवर में डियोन मायर्स बर्नार्ड शोल्ट्ज का शिकार बने; वे एक ऐसी गेंद पर आउट हुए जो त़ेजी से टर्न हुई और ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा गई।

नामीबिया की पारी की शुरुआत में कुछ मुश्किल पल आए, और फिर तीसरे ओवर में ब्लेसिंग म़ुजराबानी ने लॉरेन स्टीनकैंप को आउट कर दिया। गेरहार्ड इरास्मस ने त़ेजी से 12 रन बनाए, लेकिन फिर ब्रैड इवांस का शिकार बने। जान निकोल ल़ोफ्टी-ईटन ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर कुछ देर के लिए पलटवार किया, लेकिन ब्रायन बेनेट ने तीन गेंदों के अंदर उन्हें और जेजे स्मिट को आउट कर दिया, जिससे नामीबिया का स्कोर 66/4 हो गया।