सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दिव्यांगों की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा

दिव्यांगों के जीवन में आ रही कठिनाइयां एवं चुनौतियों का सामना करने व समाधान में मदद करने वाले, दिव्यांग शिक्षकों एवं सेवाभावी सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुष्पा पिसोलकर पारमार्थिक फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। आरके काबरा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 30 अगस्त को इंदौर प्रेस क्लब में सम्मान आयोजित किया जाएगा।