सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

500 भाई-बहन रहे रक्षाबंधन पर्व के लिए मौजूद, 8 फीट की बड़ी राखी भी बनाई

महासती डॉ. कुमुदलताजी म.सा. के सान्निध्य में 500 भाई- बहन ने एक साथ रक्षाबंधन पर्व में शिरकत की। 8 फीट की बड़ी राखी ने भाई-बहन के प्रेम को और भव्य किया। डॉ. कुमुदलता म.सा. ने भाई-बहनों के रिश्ते की महत्ता बताई। यह बड़ी राखी पुण्डलिक पालरेचा और शैलेन्द्र नाहर के संयोजन में तैयार की गई। उक्त जानकारी प्रकाश भटेवरा ने दी।