बहराणा साहिब यात्रा का आयोजन पार्षद ने दिलवाई सौगात
भगवान झूलेलाल जी के जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में सिंधूनगर रहवासी संघ द्वारा बहराणा साहिब का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के संतजनों, ब्राह्मणों, वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों ने शिरकत की। सिंधी समाज से जुड़े भाजपा नेता पंकज फतेहचंदानी ने बताया बहराणा साहिब यात्रा का शुभारंभ श्री मोहनधाम मंदिर से हुआ, जो सिंधूनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई माता मंदिर सिंधूनगर पहुँची।
समापन स्थल पर भगवान झूलेलाल जी की आरती और अच्छी बरसात की कामना भी की। प्रसाद का वितरण किया गया। पंकज फतेहचंदानी, नीलेश बजाज, अनिल प्रेमचंदानी सहित अन्य मौजूद थे। इंदौर
वार्ड 16 के राम नगर में ड्रेनेज लाइन के लिए पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने प्रयास किए। अब इस विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिससे निकासी की समस्या से राम नगर के रहवासियों को राहत मिलेगी। सुशील शर्मा, स्वर्णा मेण्डल, संतोष बारिया, मनोहर प्रजापत सहित रहवासी अन्य भी मौजूद थे।
