पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी।
इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंटी पिता अनिरुद्ध साहू, निवासी गोयल ग्रीन को संदिग्ध हालात में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और हथियार रखने की पीछे उसकी क्या मंशा थी।
