गुम फोन की बात करने पर हुआ विवाद
दो बदमाशों ने पाइप और ईंट से किया हमला
छत्रीपुरा थाना के अंतर्गत स्वास्तिक नगर के पास बातचीत कर रहे दो युवकों पर दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बदमाशों ने एक युवक पर प्लास्टिक के पाइप से वार किया, तो वहीं बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी रोशन पिता अजय उमाप निवासी स्वास्तिक नगर ने छत्रीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था, जिसके संबंध में वह अपने दोस्त बादल देहड़िया के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। उसी दौरान क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मनोज यादव और सतीश यादव दोनों निवासी बालदा कॉलोनी वहां पहुंचे और बेवजह शंका करते हुए उनसे बहस करने लगे कि तुम दोनों हमारे बारे में क्या बात कर रहे हो।
जब रोशन ने स्पष्ट किया कि वे उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं, तो दोनों आरोपी भड़क गए और गालियां देने लगे। फरियादी द्वारा गाली देने का विरोध करने पर आरोपी मनोज यादव ने अपने हाथ में लिए प्लास्टिक के पाइप से रोशन की पीठ पर वार कर दिए। इसी बीच जब रोशन का दोस्त बादल देहड़िया उसे बचाने आगे आया, तो आरोपी सतीश यादव ने पास में पड़ी ईंट उठाकर बादल पर दे मारी, जिससे दोनों दोस्त घायल हो गए। वारदात के बाद
मौके से फरार हो गए।
