सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर के तिवारी महासचिव, जेठवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व समीर व्यास उपाध्यक्ष बने

इंदौर। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश मुख्यालय उज्जैन के 9वीं त्रि वार्षिक साधारण सभा की निर्वाचन बैठक का आयोजन इंदौर में किया गया। बैठक में सर्वानुमति से मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग का अध्यक्ष पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेस जितेन्द्र सिंह कुशवाह वहीं महासचिव पद के लिए अतिन तिवारी को पुनः प्रदेश बॉडीबिल्डिंग का महासचिव चुना गया।

संस्था द्वारा बॉडीबिल्डिंग खेल व बॉडीबिल्डर्स के लिए सतत 15 वर्षों से बॉडीबिल्डिंग खेल के लिए बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राज्य निर्वाचन की बैठक में प्रदेश की 33 जिला इकाइयों के 73 से भी अधिक जिला पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में पूर्व कार्यकाल का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया।

साथ ही वर्ष 26- 27 में मध्य प्रदेश में एक राष्ट्रीय, एक वेस्टर्न इंडिया, 6 राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित करने का संकल्प लिया। राज्य संस्था के चेयरमेन प्रेम सिंह यादव, सीनियर उपाध्यक्ष रोहित जेठवा, समीर व्यास उपाध्यक्ष, दिनेश पालीवाल उपाध्यक्ष, महासचिव अतिन तिवारी एवं कोषाध्यक्ष पद का दायित्व राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके को दिया गया। वर्ष 26 में मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ीगण का केश प्राइज एवं मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन किया मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में अफराज खान - मेन फिजिक (उज्जैन), राजीव साहू - बॉडी बिल्डिंग - ग्वालियर, प्रदीप ठाकुर - बॉडी बिल्डिंग - देवास, अरबाज खान - बॉडी बिल्डिंग - नीमच, सुल्तान (अल्ताफ) - बॉडी बिल्डिंग - भोपाल रहे।