विरेंद्र, सिया, रौनक, पूर्वी ने जीते पदक
इंदौर। मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा सागर में आयोजित 10वीं क्रेडिट, 38वीं जूनियर, सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इंदौर ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में 6 स्वर्ण, 2 रजत व 6 कांस्य पदक अर्जित किए। स्वर्ण पदक अमन शिंदल, नीलम कुलकर्णी, विरेंद् डांगी, सिया जोशी, रौनक नवले, पूर्वी आर्य ने जीते।
वहीं रजत पदक स्वपनिल नवले, पीहू यदुवंशी तथा कांस्य पदक युवराज सिंह यादव, साखी डांगी, नैतिक मुदेले, रुद्रांश दुबे, रिया बांगर ने पदक अर्जित करते हुए बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक खिलाड़ी आगामी होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
