सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भोजशाला विवाद पर आज धार जिला मुकम्मल बंद, हिंदू समाज प्रशासन को सोपेंगा ज्ञापन

नितिन राठौर

ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को लेकर आज धार शहर सहित पूरा जिला दोपहर तक पूरी तरह बंद रहा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर आयोजित इस धार बंद को व्यापारिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। धार मुख्यालय के अलावा औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर और बदनावर जैसे प्रमुख कस्बों में भी सुबह से बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।

बंद के बाद हिंदू समाज के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली के रूप में स्थानीय कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को सामूहिक ज्ञापन देंगे। इधर, बंद के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन सुबह से ही हाईअलर्ट पर रहा। संवेदनशील इलाकों सहित भोजशाला परिसर के आसपास भारी पुलिसबल और सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गईं।

प्रशासन के अनुसार, पूरे जिले में बंद शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।