पदकवीर लवप्रीत को जगह नहीं, टेनिस- जूडो-रोइंग में भारी कटौती पर रोष
सर्फिंग की पूरी टीम रोकी
शामिल कर लिया गया, लेकिन राष्ट्रीय शिविर में इन खेलों की तैयारियां कर रहे लिफ्टर लवप्रीत सिंह को बाहर कर
लवप्रीत ने भी सुपर हैवीवेट वर्ग में 400 किलो से ऊपर वजन उठाते हुए ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीता था। वह मई में गांधीनगर में हुई एशियाई चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिए 504 खिलाड़ियों का दल भेजा गया था, लेकिन मंत्रालय ने 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है।
सिर्फ वेटलिफ्टिंग ही नहीं टेनिस, जूडो और रोइंग की टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों के नाम काटे जाने पर भारी रोष है।
नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी भी बाहर
जूडो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले हर्ष सिंह और पदक विजेता उन्नति शर्मा को टीमें जगह नहीं दी गई है। सिर्फ तीन महिला जुडोका टीम में हैं, जबकि जूडो महासंघ ने सात पुरुष और सात महिला जुडोकाओं को शामिल किया था। वहीं टेनिस में देश की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सहजा यामलापल्ली, वैष्णवी अडकर, वैदेही चौधी, प्रार्थना थोंबारे और पुरुष खिलाड़ी मानस धामने को साई की समीक्षा में टीम से बाहर कर दिया गया।
टेनिस महासंघ (आईटा) ने एशियाड के लिए 12 सदस्यी टीम चुनी थी, लेकिन मंजूरी सात को दी गई है। वहीं महिला एशिया कप रोइंग में पदक जीतने वाली दिलजोत कौर, सुमन देवी के अलावा भारती देवी को दल से बाहर किए जाने पर रोष है। ताइक्वांडो में पुरुष टीम को बाहर कर दिया गया है।
आईओए 36 खेलों की मंजूरी मांगी थी, लेकिन साई ने चार सदस्यी सर्फिंग टीम को रोक दिया है। इससे पहले साई ने अपनी प्रारंभिक समीक्षा में मॉडर्न पेंटाथलन (4) और ट्रायथलन (4) का नाम भी काट दिया था। टेनिस खिलाड़ियों के नाम प्रारंभिक समीक्षा में ही कटे हैं।
इस दौरान साई ने 85 से अधिक खिलाड़ियों को मंत्रालय की चयन नीति के खिलाफ पाते हुए उनका नाम काटा था।
