सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाडा निवासी गौरव पिता ज्ञानदास को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया। राहगिरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके बाद एम्बुलेंस गम्भीर अवस्था में युवक को लेकर एमवाय पहुंची। चिकित्सको ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।