मधुमेह स्वास्थ्य शिविर कल लगेगा
न.प्र.)। श्री वैष्णव औषधालय, श्री वैष्णव डायग्नोस्टिक एवं किडनी सेंटर एवं शुभदीप आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मधुमेह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल रविवार, 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, श्री वैष्णव हायर सेकंडरी स्कूल सभागृह, राज मोहल्ला में आयोजित होगा। आहार-विहार परामर्श और अन्य सलाह भी चिकित्सकों द्वारा दी जाएगी।
