माहेश्वरी महासभा के उम्मीदवारों ने दिया उद्बोधन
निवृत्तमान सभापति सोनी ने भी वोट क्यों के बताए कारण
अ.भा. माहेश्वरी महासभा के चुनाव अगले माह 20 सितम्बर को होना है। मध्यांचल क्षेत्र की वोटिंग सूरत में होगी। देश भर में 5 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इंदौर के महेश्वरम सभागृह में निवृत्तमान सभापति श्याम सोनी की मौजूदगी में मुख्य चार उम्मीदवारों के साथ अंचल के दो उम्मीदवार सहित 6 उम्मीदवारों ने अपनी बात बेबाकी से रखी।
सभी ने उद्बोधन से मौजूद मतदाताओं को आकर्षित किया। संवाद आपसे आयोजन में पूर्व सभापति श्याम सोनी ने कहा कि हमको अब बुलट ट्रेन की गति से काम करना होगा नहीं तो पूरे राष्ट्र का समाज पिछड़ जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि बड़े सामाजिक संगठन में पारदर्शिता अत्यंत जरूरी है।
महासभा के पूर्व संगठन मंत्री रहे अशोक ईनानी ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी है। पूरे प्रदेश के अंचल में यह दौरा उम्मीदवारों का चल रहा है। सभापति पद के त्रिभुवनदास काबरा, महामंत्री पद के राजकुमार कालिया, अर्थ मंत्री प्रवीण सोमानी, संगठन मंत्री बाबूलाल मोहता, अंचल उपसभापति दिनेश राठी, संयुक्त सचिव अनिल सोमानी ने अपने उद्बोधन से प्रभावित किया।
सभी ने अपनी बात बेबाकी से रखी। रामअवतार जाजू, ईश्वर बाहेती, संजय मानधन्या, सत्यनारायण मंत्री पप्पू, रविन्द्र राठी, महेश मूंगड़, राजेश मूंगड़, रजत बेड़िया, मधुसूदन भलिका, डॉ. सीपी हेड़ा, घनश्याम झंवर, गौरीशंकर लखोटिया, राकेश लखोटिया, ओमप्रकाश सोमानी, बलदेवदास जाजू, रूपेश भूतड़ा, देवेन्द्र ईनानी, तपन माहेश्वरी, माधुरी विजय सोमानी, राम मूंदड़ा, राजीव बिन्नानी, ओमप्रकाश पसारी, कैलाश जाजू, महेश लड्ढा, प्रकाश माहेश्वरी, सुधीर तोषनीवाल, चेतन बियाणी, कमलेश गगरानी, सीमा गगरानी, मीना ईनानी, शैलेष सोढानी सहित अन्य मौजूद थे।
