सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

होटल की दीवार की आड़ में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा

इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर होटल की दीवार की आड़ में जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकद राशि जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल की दीवार के पीछे कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सद्दाम उर्फ यूसुफ पठान, जहूर खान, प्रतीक निवासी देपालपुर, सादिक और सहीद निवासी सांवेर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और नकदी राशि जब्त कर सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।