सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हैंडबॉल संघ की साधारण सभा कल

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक साधारण सभा 23 अगस्त को दोपहर 1 बजे स्थानीय दत्त गुरु कृपा बैंक्वेट हॉल, साउथ तुकोगंज, इंदौर में आयोजित की जाएगी। वार्षिक साधारण सभा में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ से मान्यता प्राप्त 40 जिलों के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं अधिकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही वर्ष 2026–30 के लिए मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।

हाईकोर्ट एडवोकेट आकाश शर्मा को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है जो राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 के नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया संपन्न करेगें। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने साधारण सभा के लिए पर्यवेक्षक के रूप में गुजरात हैंडबॉल संघ के सचिव प्रवीण कुमार सिंह को नियुक्त किया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक जैन टीनू, महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रुप्पल ने दी।