सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सिंघल ने लापरवाह अधिकारी को किया निलम्बित

जलप्रदाय प्रभारी उपयंत्री की सेवा समाप्त

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जोन क्रमांक 9 निरीक्षण के दौरान विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की कार्यप्रणाली को चेक किया। साथ ही शासन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले इस हेतु हितग्राहियों के आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के निरीक्षण के दौरान प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए।

आयुक्त द्वारा झोन कं. 9 बम्बई की चाल, न्यू देवास रोड में निवासरत रहवासियों कि घरेलु पेयजल कनेक्शन से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत संज्ञान में आने पर मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत झोन स्तर पर प्राप्त जलप्रदाय की शिकायत के संदर्भ में संबंधित सहायक यंत्री द्वारा त्वरित निराकरण नहीं करने पर झोन क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत शिवराज यादव (मूलपद-उपयंत्री) प्र. सहायक यंत्री, जलप्रदाय को आवंटित कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं झोन स्तर पर जलप्रदाय संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर विभागीय जांच संस्थित की गई।

इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 47 के प्रभारी उपयंत्री लालाराम मेहरा की सेवा समाप्त करते हुए हाजिरी मुक्त किया गया।