सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर के सोनी भारतीय पैरा टीमों के दल प्रमुख एवं जयेश मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त

विश्व पैरा फ्यूचर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धां फिनलेंड में

इंदौर। फिनलेंड़ के लाåटी में 28 से 30 अगस्त तक खेली जाने वाली आई.टी.टी.एफ. विश्व पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस चेम्पियनशिप 2026 में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाडियो का 28 सदस्यीय दल शरीक होगा। स्पर्धा में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा मध्य प्रदेश के ओम सोनी दल प्रमुख तथा जयेश आचार्य मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया है। भारतीय दल 26 अगस्त को दिल्ली से हेलसिंकी रवाना होगा।

उक्त जानकारी देते हुए पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गंगराडे ने बताया कि टीम में वर्तमान में विश्व की तृतीय वरियता क्रम की खिलाडी ओलिंपियन सोनल पटेल तथा एशियन चेम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता जे.डी. मदान के साथ ही देश के विश्व वरीयता क्रम के अन्य खिलाड़ीशरीक होगें।

ज्ञातव्य है कि ओेम सोनी तथा जयेश आचार्य पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। रिंकु आचार्य सहयोगी प्रशिक्षक के रुप र्में तथा फिजोयोथेरेपिस्ट पवन कारपेंटर शामिल होगें। सोनी व जयेश की उपलब्धि एवं रिंकु के मनोनयन पर नरेन्द्र कौशिक, प्रमोद सोनी, प्रमोद गंगराड़े, अमित कोटिया, नीलेश वेद, नरेन्द्र शर्मा, गौरव पटेल तथा प्रतीक जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुये शुभकामनायें प्रेषित की हैं।