सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

गैस लाइन के लिए खुदाई ने बिगाड़ी फुटपाथ की सूरत

रेसीडेंसी क्षेत्र में सौंदर्यकरण और साज-सजावट के अंतर्गत पिछले दिनों रेडियो कॉलोनी गेट से लेकर सर्किट हाउस गेट तक फुटपाथ संवारने का काम किया गया था। जिसके अंतर्गत रेसीडेंसी प्रबंधन द्वारा कलेक्टर के बंगले के सामने से लेकर रेसीडेंसी मेंनगेट मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक फुटपाथ संवारने को लेकर लाखों रुपए खर्चकर पुराने ब्लाक उखाड़कर नए लगाने का काम किया था। वहीं अब पिछले दिनों अवंतिका गैस एजेंसी द्वारा लाइन डालने के लिए खुदाई कर यहां बने फुटपाथ की ऐसी सूरत बिगाड़ी कि दोबारा सुधार तक नहीं किया, जिसको लेकर रेसिडेंसी क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी है।

शुरू किया गया था। वहीं अवतिका गैस एजेंसी ने अपने काम के लिए खुदाई के बाद दोबारा फुटपाथ पर लगे ब्लाक लगाकर सुधार कार्य नहीं किया। गौरतलब है कि इससे पहले निगम द्वारा रेसीडेंसी क्षेत्र में पानी की टंकी के सामने स्थित मुख्य मार्ग पर फुटपाथ संवारने का काम किया था।

जिसके अंतर्गत न्यायाधीशों के बंगलो के सामने और एमपीपीएससी के अफसरों के बंगलो के सामने तक फुटपाथ संवारने के लिए आकर्षक नए पूरे ब्लॉक लगाए गए थे। वही अब कलेक्टर बंगले के सामने से लेकर रेसीडेंसी कोठी क्षेत्र के सर्किट हाउस के सामने वाले गेट तक के बड़े हिस्से में सालों नए ब्लॉक लगाकर खूबसूरती और सुंदरता के कार्य के तहत नवीन फुटपाथ का निर्माण किया गया था जिसकी हालत खराब कर दी, जिससे लोगों में नाराजगी है।