कसेरा बाजार स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बनी परिषद
श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 में इस वर्ष भर के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों के हित में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस परिषद के गठन में चार हाऊस बनाकर अलग-अलग कैप्टन बनाए गए हैं, जिसमें इन चार हाऊस में गतिविधियां संचालित होगी। रेड हाऊस में वंशिका वर्मा, येलो में योगिनी बत्रा, ग्रीन हाऊस में फरदीन शेख, ब्लू में देवांग तेलांग कैप्टन नियुक्त हुए हैं।
वहीं वाइस कैप्टन में ग्रीन में अक्षत महाडिक, ब्लू में जय साहू, रेड में इशान श्रीवास्तव, येलो में आदित्य घोड़के को जिम्मेदारी दी गई है। लैंग्वेज प्रीफिक्ट में रेड हाऊस में दृष्टि झामानी, येलो समर माहेश्वरी, ग्रीन देवश्रुति शर्मा और ब्लू हाऊस में मिष्ठी चौहान, स्पोर्ट प्रीफिक्ट में रेड में दिव्यांश चौधरी, येलो में सौम्य चोलकर,ग्रीन में कृष्णा भालेराव, ब्लू में दक्ष माकोड़े, कल्चर प्रीफिक्ट रेड में अनन्या जोशी, येलो में जानवी बड़ोले, ग्रीन में तोषाण सोलंकी, ब्लू में कृतिका राठौर को जिम्मेदारी दी गई।
हेड बॉय के रूप में आदित्य शुक्ला, हेड गर्ल में अनुष्का कटारिया को जिम्मेदारी के बाद मंच से इन सभी को शपथ दिलाई गई कि वर्ष भर वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस दौरान प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर और अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
