सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा कावड़ यात्रियों की सुरक्षा पर ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल इंदौर महानगर द्वारा पवित्र श्रावण मास में निकल रही कावड़ यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही यह भी मांग की गई कि सावन मास में मांस, मटन, शराब की दुकानें बंद रखी जाए, इनसे धार्मिक भावनाओं में परेशानी आती है। कावड़ यात्रियों के यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे, जिससे उन्हें दिक्कत ना हो और दुर्घटना का भी अंदेशा ना रहे।

इस दौरान शिवम् माली, रिक्की वर्मा, नरेंद्र सेन, शुभम् बजरंगी, पिंटू शर्मा, रूपेश बाथम, कैलाश बरेला, मदनलाल चौहान, कुलदीप दीक्षित, हर्ष मंगोलिया, आदर्श ठाकुर, विक्की रघुवंशी, योगेश चौहान, राजेश सूर्यवंशी, बामने, अभिषेक, वेदांत आंजना, त्रिलोक चौहान, कृष्णा खेर, दिनेश लोधा, दिनेश टांक, क्रिस सोलंकी, लकी चौहान, वीर प्रजापत, विजय सहित अन्य मौजूद थे। आशीष