राजेन्द्र नगर गणेश मंदिर में नियमित सेवाएं देते है पिता
मेजर हमजा आरिफ के पिता फखरुद्दीन आरिफ वैसे तो बोहरा समाज से है लेकिन वे सभी धर्मों का सम्मान करते है। खास बात यह है कि वे राजेन्द्र नगर गणेश मंदिर में नियमित सेवा भी देते है। पार्षद प्रशांत बड़वे ने बताया कि उनके पिता गणेशोत्सव में भी शामिल होते थे। धनवंतरी नगर वैसे तो मराठी बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन वे कई वर्षों से यही रहते है। उनके परिवार का क्षेत्रीय रहवासियों से अच्छा मेलजोल है।
