हेरिटेज ट्रेन चार दिन चलाए रेलवे
वरिष्ठ भाजपा नेता और रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने हेरिटेज ट्रेन पातालपानी-काला कुंड ट्रेन चलाई जाने की शीघ्र घोषणा करने की मांग पश्चिम रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक एवं रतलाम डीआरएम से करते हुए ट्रेन को चार दिन चलने तथा डेमो ट्रेन नंबर 79307 एवं 79310 के समय बदलने से सैलानियों को सुविधा एवं रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी। वर्मा ने कहा कि डीआरएम रतलाम ने अगस्त में हेरीटेज पुनः चलाई जाने की घोषणा की लेकिन अगस्त माह शुरू हो गया है आज तक हेरिटेज ट्रेन चालू करने की जानकारियां सैलानियों और यात्रियों को नहीं है।
वर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 79310 रतलाम महू डेमू ट्रेन को इंदौर से सुबह 10:30 बजे इंदौर से तथा ट्रेन 79307 को शाम 4:45 पातालपानी से चलाए जाने से इंदौर से आवागमन करने वाले सैलानियों को सुगमता और कनेक्टिविटी तथा हेरिटेज ट्रेन का महत्व बढ़ेगा।
