भाजपाइयों ने की कई मुद्दों पर बैठक में चर्चा
विधानसभा 3 के वार्ड 61 के कार्यकर्ताओं की बैठक फूल माली समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। पार्षद भावना चौधरी, अरुण पेंढारकर, पिंकी बागड़ी, आशीष दाणेज, डोंगरसिंह चौहान, शिव वर्मा, ताराचंद सोनकर, लीलाधर कुराडिया, राधेश्याम हनोतिया, राजेश खीची की मौजूदगी में नगरीय निकाय चुनाव मतदाता सूची, कावड़ यात्रा, शक्ति केन्द्र की संरचना के बारे में जानकारी भी दी गई और संगठन के आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की गई।
