सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अंतरशालेय अंडर-14 फुटबॉल चयन प्रतियोगिता जारी

इंदौर। द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में अंतरशालेय अंडर-14 बालक एवं बालिका फुटबॉल चयन प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक जारी है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस चयन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य इंदौर जिले की अंडर-14 बालक एवं बालिका फुटबॉल टीम का गठन करना है। चयनित खिलाड़ी आगामी संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता में इंदौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इंदौर। इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की तृतीय इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में बालक अंडर-15 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में मृदुल ने रक्षत को तथा बालिका अंडर-15 आयु वर्ग में अनिका ने आरवी को हरकार खिताबी सफलता अर्जित की।

बालक अंडर-15 आयु वर्ग में फायनल मुकाबलें में मृदुल पुरोहित ने रक्षत चावडा को 3-0 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस, टीमवर्क और मैच प्रदर्शन का मूल्यांकन विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।