मृदुल व अनिका को टेटे खिताब
सेमीफायनल में मृदुल पुरोहित ने सार्थक खरे 3-2 से तथा रक्षत ने आरव कासठ को 3-1 से हराया।
बालिका अंडर-15 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में अनिका माहेश्वरी ने आरवी जैन को 3-0 से हराया। सेमीफायनल में अनिका ने नेहल नाहर को 3-1 से तथा आरवी ने सिद्धी भदौरिया को 3-0 से परास्त किया।
बालक अंडर-17 आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फायनल मुकाबलों में राघव राठौर ने समीर सैयद को 3-1 से, अर्थव सिंह ने अर्णव शेलगांवकर को 3-0 से, लक्ष्य भदोरिया ने आर्जव पाठक को 3-1 से, मीत मिमरोट ने सार्थक खरे को 3-0 से, आरव कासठ ने रक्षत चावडा को 3-2 से, रीदम गढिया ने कोनजेनबम को 3- 0 से हराकर क्वार्टर फायनल में जगह बनाई।
बालिका अंडर-17 आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फायनल में हिया पटेल ने अकांक्षा ठाकुर को 3-0 से, सिद्धी भदौरिया ने नेवेद्य भारती को 3-0 से, नेहल नाहर ने किया शाह को 3-0 से, अनिका माहेश्वरी ने अहाना बंसल को 3-0 से, रीत इंगले ने दिविशा कुसुमाकर को 3-0 से, आरवी जैन ने दीशा रघुवंशी को 3-1 से, सानवी सिंघल ने अनाया सेठीया को 3-0 से, आराध्या राजपुत ने सिदीक्षा जैन को 3-0 से हराकर क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया।
