सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विश्व जागृति मिशन का दल पूजन के लिए दिल्ली रवाना

विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल का दल गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए कल दिल्ली रवाना हुआ। कल 29 जुलाई को दिल्ली में गुरु पूर्णिमा उत्सव आनन्द धाम दिल्ली में आचार्य सुधांशु महाराज की मौजूदगी में मनाया जाएगा। 100 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था ट्रेन से रवाना हुआ।

कल गुरु भक्त गुरु दर्शन कर पूजन- अर्चन करेंगे। इंदौर में 2 अगस्त की सुबह 9 बजे धार रोड बालकृष्ण बाग पर पाद पूजन, भजन, महाआरती के आयोजन होंगे। कृष्णमुरारी शर्मा, अनिल शर्मा, दिलीप बड़ोले, घनश्याम पटेल, सुरेश शर्मा, अजय बेंडवाल गोविंद गंगराड़े मधुसूदन तिवारी, वैभव शर्मा, विनोद गोयल, दीक्षार्थी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।