सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अग्रवाल युवाओं की डीजे नाइट में अभिनेता रहे मौजूद

अग्रवाल यूथ रॉयल्स क्लब ने वेस्टर्न थीम पर डीजे नाइट का आयोजन बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी की मौजूदगी में क्लब में किया गया। परिवार के साथ बालीवुड गीतों पर कपल, युवा आयोजन में मौजूद रहे। अभिनेता बेदी ने अग्रवाल समाज के सदस्यों से मुलाकात की और उनके साथ चित्र भी खींचवाए।

हर्ष गर्ग-महक गर्ग तथा विजय गोयल-निशा गोयल की जोडी ने पुरस्कार जीता। लक्की ड्रा में लव गोयल, निकिता गोयल विजयी रहे। कुलदीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आशीष गोयल, सक्षम सिंघल, त्रषभ गोयल, अंकित अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया गर्ग, नेहा अग्रवाल, एन. के. अग्रवाल ने आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।