सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अगवानी के संयोजकों ने लिया मुनि से आशीर्वाद

दिगंबर मुनि सुधासागर म. सा की रविवार को शहर के मध्यक्षेत्र में अगवानी की गई। मंगल जुलूस के लिए संयोजक बनाए गए थे। आज सुबह दलालबाग में अगवानी संयोजको ने धर्मसभा से पहले दीप प्रज्वलित कर मांगलिक कार्य किए। इसके बाद मुनि से आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि चातुर्मास कलश स्थापना 30 जुलाई को सुबह 8 बजे से दलालबाग में होगी। कल गुरु पूर्णिमा उत्सव भी मनाया जाएगा। जैनेश झांझरी, पिंकेश टोंग्या, प्रिंसपाल टोंग्या, राहुल सेठी, नीलेश सेठी, अजय जैन, जितेन्द्र जैन, पारस पाटोदी, कपूर बाकलीवाल, विपुल बांझल, रत्नत्रय ग्रुप मौजूद थे।

टैग