सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

केंद्रीय श्रम संगठनों ने समर्थन दिया

नगर निगम इंदौर सफाई कर्मचारियों को स्थाई किए जाने एवं 11 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन आंदोलन वाल्मीकि सेना के इंजीनियर संतोष कल्याणे चला रहे है। इस आंदोलन को केंद्रीय श्रम संगठनों के इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, एआईयूटीयूसी, सेवा, मध्य प्रदेश कपडा उद्योग संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों श्यामसुंदर यादव, सीएल सर्रावत, हरनामसिंह धारीवाल, रुद्रपाल यादव, सोहनलाल शिंदे, कैलाश कुशवाह, प्रमोद नामदेव, हरिओम सूर्यवंशी, कविता मालवीय, कैलाश लिम्बोदिया, भागीरथ कछवाय, दिलीप कोल ने पहुंचकर समर्थन दिया।