सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

तांगा दिखा तो लोग बोले अभी भी जिंदा है सवारी

पहले किसी समय लोग तांगा के माध्यम से सवारी भी करते थे और कई चालक अपनी जीविका चलाते थे। अब घोड़ा पालना आसान नहीं है, यह खर्चाधारी हो चुका है इसलिए घोड़ा का उपयोग अन्य महंगे काम में किया जाता है। कल जब जेल रोड क्षेत्र में तांगा में घोड़ा जूतता दिखा और आगे की ओर बढ़ता दिखा तो लोगों ने इसे एंटिक के रूप में देखते हुए कहा कि अभी भी घोड़ा की सवारी जिंदा है, जरूरत पड़ी तो लम्बा सफर इस तांगा में किया जाना चाहिए।